Thursday, April 2, 2026

Reel Fever : रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दंपती की दो साल के बेटे के साथ ट्रेन से कटकर मौत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 12, 2024

Reel Fever : रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दंपती की दो साल के बेटे के साथ ट्रेन से कटकर मौत
हादसा बुधवार सुबह लखीमपुर-सीतापुर रेलवे लाइन पर हुआ। यूपी के सीतापुर जिले के कस्बा लहरपुर के मोहल्ला शेख टोला में रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद अहमद पत्नी नाजमीन और ढाई साल के बेटे अकरम के साथ क्वेंटीकलां गांव में मेले देखने आए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पत्नी और बेटे के साथ उमरिया रेलवे पुल के पास ट्रैक पर रील बनाने पहुंच गए। 


हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़।

वह पत्नी और बेटे के साथ ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे थे, इसी बीच ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने के बाद तीनों के चिथड़े उड़ गए। तीनों के शव टुकड़े करीब 300 मीटर तक बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना पर आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने के बाद सूचना परिजनों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादस उस वक्त हुआ जब दंपती रील बनाने में मशगूल था और तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। 

आए दिन जान गवां रहे लोग फिर भी नहीं ले रहे सबक
रील बनाते वक्त स्टंट करते हुए आए दिन युवाओं के हादसे का शिकार की खबरें आ रही हैं लेकिन बावजूद इसके लोग सबक नहीं ले रहे। सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के चक्कर में लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई ऐसे दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिनमें लोग रील बनाते वक्त काल के गाल में समाते दिख रहे हैं। 



अभी कुछ दिन पहले ही यूपी का बांदा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रील बनाने के चक्कर में एक लड़का प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ गया। वह छत से उलटा लटकर दोनों हाथों में ईंट पकड़कर रील बना रहा था तभी वह सिर के बल छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाने के लिए गंगा घाट पर लगी ग्रिल पर चढ़ जाती है, इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वह नदी में गिर जाती है। उसके दोस्त उसे बचाने का प्रयास करते हैं लेकिन बचा नहीं पाते मगर पानी का बहाव तेज होने पर वह बहती हुई आगे चली जाती है और किसी तरह वह ग्रिल पकड़ने में कामयाब हो जाती है, इससे उसकी जान तो बच जाती है लेकिन चोटें काफी आती हैं। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.