Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : जोगीनवादा में रामलीला मेलास्थल पर नगर निगम का कब्जा, विरोध में सैकड़ों लोगों के साथ धरने पर बैठी मेला कमेटी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2024

Bareilly News : जोगीनवादा में रामलीला मेलास्थल पर नगर निगम का कब्जा, विरोध में सैकड़ों लोगों के साथ धरने पर बैठी मेला कमेटी
धरना-प्रदर्शन करने से पहले रामलीला मेला कमेटी के पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय गए और अफसरों से मुलाकात कर इस समस्या का हल निकालने के लिए कहा मगर उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। लगातार आश्वासन मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने बनखंडी नाथ मंदिर रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया। 

बनखंडी नाथ मंदिर रोड पर तैनात पुलिस।

मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर और संरक्षक हरिओम राठौर ने कहा कि जब तक नगर निगम उन्हें मेला लगाने के लिए जगह नहीं देता है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले में सभी समुदाय के लोग आते हैं। यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। उनकी जिला प्रशासन और नगर निगम से केवल इतनी मांग है, जो मेला करीब 50 साल से लगता आ रहा है उसे खंडित न करे। 

मंदिर के पास सीढ़ियां लगाकर बंद किया रास्ता।

धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे दिनरात यहीं भूखे प्यासे बैठे रहेंगे। नगर निगम ने उनके साथ धोखा किया है। नगर निगम के अफसर जानबूझकर मेले को खंडित करना चाहते हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि प्राचीन समय से यह मेला लगता आ रहा है। जब तक मेले का आयोजन नहीं होगा तब तक नगर निगम के खिलाफ धरना देंगे। कहा कि कल से गणेश पूजन शुरू हो जाएगा। 
धरने की सूचना पर बारादरी इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर धरना समाप्त करने को कहा लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.