लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली के मीरगंज थना क्षेत्र में अनियंत्रित गति से दौड़ती कार रोड से नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज लगी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खास बात यह कि कार में बैठी 08 साल की बच्ची के कोई चोट नहीं आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल बरेली महानगर के निजी अस्पताल भिजवा दिया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार को सुरक्षित लभारी पुलिस चौकी पर खड़ी करा दी गई है।
यह हादसा नेशनल हाईवे 24 पर बरेली जिले के थाना मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में लभारी पुलिस चौकी के समीप हुआ। पुलिस के मुताबिक मंगलवार 26 अगस्त की शाम बरेली शहर के थाना प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी प्रवीन चंद्र आजाद अपनी 08 साल की बेटी अनामिका के साथ कार में अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मीरगंज कोतवाली की लभारी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होने के बाद रोड से नीचे जाकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में चली गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे प्रवीन चंद्र आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बराबर की सीट पर बैठी बेटी अनामिका सुरक्षित बच गयी। सूचना मिलते ही मीरंगंज कोतवाली से दरोगा जयप्रकाश सिंह मौके पर जा पहुंच और तत्काल घायल प्रवीन चंद्र आजाद को बरेली महानगर के एक निजी अस्पताल भिजवा दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।