Thursday, April 2, 2026

Bareilly News: ब्यूटीशियन ने प्रेमजाल में फंसाकर कारोबारी 2.90 लाख रुपये ठगे, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 28, 2025

Bareilly News: ब्यूटीशियन ने प्रेमजाल में फंसाकर कारोबारी 2.90 लाख रुपये ठगे, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
जागरण टुडे, बरेली

बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सब्जी कारोबारी को सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद दवाइयों के कारोबार में निवेश का झांसा देकर करीब 2 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। पैसे वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और घर से उठवाने की धमकी दी। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुंशीनगर निवासी औसाफ हुसैन ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी फेसबुक पर अंजू सिंह नाम की एक महिला से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी और फोन पर भी लगातार संपर्क में रहने लगे। आरोप है कि अंजू ने खुद को ब्यूटी पार्लर संचालिका बताया और 20 मार्च को उसे गांधी उद्यान बुलाया। वहां अंजू ने अपने कथित मामा आशीष उर्फ बंटू, दोस्त वर्मा, दवा कारोबारी अजय कुमार सिंह उर्फ सक्सेना और उसके पार्टनर इकबाल से मिलवाया। 

इन लोगों ने दवाइयों के बिजनेस में रुपये लगाने पर बड़े मुनाफे का लालच दिया और इसी बहाने उससे मोटी रकम ऐंठ ली।22 मार्च को उसने एक लाख रुपये नकदी अजय कुमार सिंह को दी। इसके बाद अलग-अलग खातों में उसने 1.90 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इस तरह गैंग ने कुल 2.90 लाख रुपये हड़प लिए। 

पैसे वापस मांगे तो गैंग के लोग टा लमटोल करने लगे। इस बीच अंजू सिंह ने फोन पर धमकी दी अगर दोबारा रुपये की बात की तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगी। मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई, जिस पर आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.