ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)
मीरगंज (बरेली) । नेचर्स मित्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम मीरगंज इशिता किशोर से मुलाकात कर उन्हें औषधीय गुणों से युक्त अर्जुन का पौधा भेंट किया।
सोसाइटी की अध्यक्षा भावना सिंह ने बताया कि अर्जुन का पौधा न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भावना सिंह ने जानकारी दी कि आगामी सप्ताह में मीरगंज स्थित बिजलीघर परिसर के नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें एसडीएम को भी आमंत्रित किया गया है। सोसाइटी के सदस्य लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर देवेंद्र पाराशरी, आकाश गुप्ता और अभय शर्मा भी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि वायुमंडल भी शुद्ध होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।