Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : कामांध दरिंदे साले और बहनोई ने युवती के साथ रेप कर तीन माह का कराया गर्भपात

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 1, 2025

Bareilly News : कामांध दरिंदे साले और बहनोई ने युवती के साथ रेप कर तीन माह का कराया गर्भपात
ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली) 



बरेली जिले के मीरगंज कोतवाली इलाके में एक संगीन मामला सामने आया है। कामांध दो हबसी साले बहनोई ने मिलकर एक युवती को हबस का शिकार बारी बारी से बनाया और फिर युवती के तीन माह के गर्भ को भी गिरबा कर नष्ट करा दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज कोतवाली में दोनों ही दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है। 


घटना बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई। जनपद के थाना अलीगंज के एक गांव की रहने वाली युवती ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में हबाला देते हुए बताया है कि उसे विगत 25 अगस्त को जनपद रामपुर के एक गांव निवासी युवक इलाज कराने का बहाना करके अपने बहनोई के यहां मीरगंज कोतवाली के एक गांव में लाया था। जोकि एक कथित झोलाछाप चिकित्सक है। युवती का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ कई बार रेप कर अपनी हबस मिटाई। विरोध करने पर उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी तक दी। और उसके बाद उसके तीन माह का गर्भपात भी करा दिया।


मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के तहत दोनों आरोपियों गौतम व राधेश्याम के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर लिया गया है। और मामले की जांच पड़ताल के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जायेगा। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.