ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)।
बरेली के मीरगंज तहसील इलाके में विगत दिनों से लगातार हो रही बरसात के आज (वुधबार) को थमने के बाद सुबह के समय एक गरीब बेबा महिला पर कुदरत की दोहरी मार पड़ गयी। एक माह पहले बकाया चुकता न करने पर बिजली कनैक्शन काट दिया गया और बुधवारा को सुबह सवेरे के समय दशकों पूराना बना मकान खपरैल समेत अचानक ढह गया। गनीमत रही कि बेबा ने खाना बनाते समय खपरैल गिरते देख भाग कर जान बचाई। लेकिन मलबे में दबकर घरेलू सामान दबकर बुरी तरह नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार ने मौका मुआयना कर जांच रिर्पोट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव ठिरिया ब्रहमनान की रहने वाली बेबा महिला सलौना के पति चंद्रसेन की वीमारी के कारण एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। और वह अपने गांव ठिरिया ब्रहमनान में अपने पति के द्वारा कई दशक पूर्व मिटटी गारे से चुनाई कर अध्धा ईंटों के बनाये जर्जर मकान की खपरैल की छत के नीचे रहकर मेहनत मजबूरी करके गुजर बसर कर रही थी। सलौना के मुताबिक वह सुबह करीव 07.30 बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। कि धूप खिले मौसम में उसके मकान की खपरैल भरभराकर गिरना शुरू हुई जिससे उसने बाहर निकल कर जान बचाई। और बाहर निकलते ही सब कुछ ढेर हो गया। उसने बताया कि खपरैल के नीचे घरेलू सामान बर्तन, गैस सिलैंडर,, चूल्हा व बिस्तर, अनाज के कोठा, व पशुओं के लिए सहेज कर रखा भूसा आदि लाखों का सामान नष्ट हो गया। अब उसे कहीं रहने तक को ठिकाना नहीं बचा है।
मकान गिरने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। और मलबा हटाकर सभी नष्ट हुए सामान को निकाला। उधर सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने मौका मुआयना कर जांच रिर्पोट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।