Tuesday, March 31, 2026

Bareilly : जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 5, 2025

Bareilly : जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे

जनपद बरेली के मीरगंज कस्बे में जश्न-ए-ईद- मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से निकल कर जूलूस में शामिल होकर पूरी अकीदत के साथ शिरकत की। जुलूसे मोहम्मदी के दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए।

जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी जुलूस मीरगंज कस्बे के कोतवाली कार्यालय के समीप से शुरू हुआ और भारी भरकम भीड़ के साथ सिरौली चौराहा, विद्युत उपखंड कार्यालय के समाने से होकर हाइवे अण्डरपास के नीचे से गुजरते हुए हाइवे से होकर सिंधौली चौराहा और फिर वहां से डाकखाना चौराहा पर संपन्न हुआ जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारे गूंजते हे। सभी के मुख से यही नारा निकल रहा था। नूर बाला आया है, नूर लेकर आया है, सारे आलम में देखो, कैसा नूर छाया है। जुलूस के दौरान लोगों ने ठंडा पानी, शरबत पिलाकर एवं फल आदि बांटकर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दीं।

बता दें कि आज के ही दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब पैदा हुए थे। जिसकी खुशी में सारे जहां के जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के नाम से मनाते हैं। आज के दिन मस्जिदों को झंडे और तरह तरह के बल्बों आदि से खूब सजाया गया। जुलूस में मीरगंज कस्बे के अलावा गांव चुरई दलपतपुर, नगरिया सादात, नगरिया कल्यान पुर, और नौसना आदि तमाम गांवों के लोग भी शामिल रहे। जुलूस में समाज सेवी खान अफसन, नावेद खां एड0, नसीमुल हसन एड0, अफसार खां (दियोरिया अब्दुल्लागंज), नत्थू शाह, चांद बाबू, जीशान अंशारी, जाहिद हुसैन शेरी, डा0 नुसरत उल्ला खां, मिर्जा मुराद वेग एड0, समेत तमाम लोग व्यवस्था को संभालने में जुटे दिखे। 

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से जुटा दिखा 

जुलूस के दौरान शुभारम्भ से लेकर और समापन तक तहसील प्रशासन की ओर से नायव तहसीलदार अरविन्द कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार, और मीरगंज कोतवाली के प्रभारी प्रयागराज सिंह व मीरगंज पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार समेत तमाम पुलिस फोर्स मुस्तैदी से जुटा रहा। और हर स्थिति पर पूरी नजर बनाये रखी गई। और जुलूस शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.