जनपद बरेली के मीरगंज तहसील इलाके के शाही क्षेत्र के एक गांब में धान की फसल की सिचाई करने के दौरान एक अधेड़ महिला की सर्प दंश के उपरांत इलाज के दौरान मौत हो गई! जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया ! महिला का पीएम के उपरांत गमगीन माहौल में दहा संस्कार कर दिया गया !
जनपद बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव सब्जीपुर खाता निवासी 53 वर्षीय महिला रामप्यारी अपने पति श्यामा चरन के साथ धान की फसल की सिचाई करने हेतु खेत पर गई थी, और सिचाई करने के दौरान रामप्यारी को जहरीले सांप ने डस लिया। और कुछ ही समय में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने परिक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। महिला रामप्यारी की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची
पुलिस शाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया ! पीएम के उपरांत
महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया ! महिला की मौत से परिवार में
मातम छाया हुआ है !