Saturday, January 31, 2026

Bareilly News: इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय में हवन पूजन कर मनाया विश्वकर्मा दिवस

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 17, 2025

Bareilly News:  इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय में हवन पूजन कर मनाया विश्वकर्मा दिवस

जागरण टुडे, बरेली

इज्जतनगर मंडल में सोमवार को ’विश्वकर्मा दिवस’ पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। लोको शेड, ट्रेन सेट एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य/रेलपथ) कार्यालयों—डुंडाफाटक (निकट कुदेशिया क्रॉसिंग), रोड नं. 04 (नैनीताल रोड) और बरेली सिटी में हवन-पूजन और भव्य आयोजन किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री भारत भूषण सहित अन्य शाखा अधिकारियों ने डुंडाफाटक और रोड नं. 04 पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वकर्मा का हवन-पूजन कर कल्याण, सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल के अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विनीत कुमार सक्सेना, राजेश कुमार चौधरी और संदीप भारती की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कार्यालयों में विश्वकर्मा पूजा और भंडारे का सफल आयोजन किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.