Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: बहेड़ी के शोएब हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 17, 2025

Bareilly News:  बहेड़ी के शोएब हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जागरण टुडे, बहेड़ी (बरेली)

जनपद बरेली के कस्बा बहेड़ी में एक सप्ताह पहले हुए शोएब हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश मिला। इस मामले का मुख्य आरोपी जुनैद पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

बरेली के बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला नूरी नगर लाइन पार निवासी शोएब उर्फ शानू की 10 सितंबर की रात शादी समारोह के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने उसी मोहल्ले के रहने वाले जुनैद, उसके भाई शकील और सगीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि शोएब और जुनैद आपस में साले-बहनोई हैं। शादी समारोह में हंसी-मजाक के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और खुन्नस में शोएब की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, परिजन लगातार जुनैद के भाई शकील और सगीर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने बहेड़ी थाने का घेराव कर हंगामा भी किया था। तब थानाध्यक्ष संजय तोमर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मंगलवार रात पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी शकील को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। फिलहाल तीसरा आरोपी सगीर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.