राजकीय संग्रहालय, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संग्रहालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक हमीर सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए सबसे जरूरी कार्य है। पेड़ वायु शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन देते हैं और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं। वृक्ष मिट्टी का कटाव रोकते हैं और जल संरक्षण में मदद करते हैं। वे जीव-जंतुओं को आश्रय देते हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। वृक्षारोपण से भविष्य की पीढ़ी को स्वस्थ, हरा-भरा वातावरण मिलता है।
हमें हर अवसर पर पेड़ लगाकर वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए। इस अवसर पर मनीष कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, अनितेश वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, लकी कुमार, सौरभ चौधरी महेंद्र लवानिया, कुलदीप सिंह ने अशोक, तुलसी, हरसिंगार, कनेर, चांदनी, गुड़हल, आदि पौधों का रोपण किया।