अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज सम्मेलन में एकजुट रहने का किया गया आहवान
आगामी पंचायत एवं विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में क्षेत्र के एक पैलेश में सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें क्षत्रिय समाज संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। और चुनावों में एकजुटता के साथ जुट जाने का आहवान किया गया।
बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के आशीर्वाद पैलेस में आयोजित क्षतिए समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हम सभी को चुनावों के द्वौरान ताकत का अहसास दिलाती है। और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या फिर विधान सभा चुनाव हो, सभी में हम सभी को एक साथ ही आगे बढ़ना है। जिससे हमारी ताकत का अहसास दलों और नेताओं को हो सके।
कार्यक्रम से पूर्व क्षत्रीय समाज के लोगों ने संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्षता फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर देवपाल सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रामेंद्र पाल सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा0 सुदेश पाल सिंह ने बारी बारी से किया। सम्मेलन में मोजूद रहने वालों में के0पी0 सिंह भदौरिया, हरगोविन्द सिंह, महेश कठेरिया, अमित चौहान, संजय चौहान, दिग्बिजय सिंह उर्फ डी बी सिंह, समेत तमाम क्षत्रिए समाज के लोग मौजूद रहे।