Tuesday, March 31, 2026

बरेली न्यूज: मौलाना तौकीर ने जारी किया वीडियो, बोले-मैं मौके पर जाता तो बवाल नहीं होता

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 27, 2025

बरेली न्यूज:  मौलाना तौकीर ने जारी किया वीडियो, बोले-मैं मौके पर जाता तो बवाल नहीं होता
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बवाल के बाद शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि पुलिस-प्रशासन ने जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया। मुसलमानों पर जान-बूझकर लाठियां चलाईं। 

उन्होंने जारी वीडियो में कहा कि पैगंबर इस्लाम के नाम पर अगर हमें गोली मार दी जाए तो भी कोई गम नहीं। मौलाना तौकीर रजा ने कार्यक्रम में शामिल होने आए और पुलिस की पिटाई से घायल हुए लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा, मुझे अफसोस इस बात का है कि मैंने अमन का रास्ता अपनाया, अपनी बात रखने और परेशानी के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। 

मैं रात को फाइक इन्क्लेव कॉलोनी में अपने दोस्त के यहां रुक गया था। इस दौरान मेरा फर्जी लेटर पैड बनाकर अखबारों में खबरें छाप दी गईं कि मौलाना तौकीर रजा का कार्यक्रम निरस्त हो गया। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। मैं बरेली के अमन पसंद हिंदू भाइयों को भी मुबारकबाद देता हूं। जिन्होंने उनके कार्यक्रम का कोई विरोध नहीं किया। मैं अभी तक हाउस अरेस्ट हूं। मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे खुशी होगी अगर मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.