Friday, January 30, 2026

बरेली की बेटी ने दिल्ली में किया नाम रोशन, सोशल मीडिया प्रजेंटेशन में पाया पहला स्थान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 5, 2025

बरेली की बेटी ने दिल्ली में किया नाम रोशन, सोशल मीडिया प्रजेंटेशन में पाया पहला स्थान

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां निवासी प्रियंका चौपड़ा और दिशा पाटनी ने फिल्मी दुनियां में बरेली का नाम रोशन किया। अब बरेली के पुराना शहर में रहने वाली एक और बेटी अम्बरीन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित सोशल मीडिया कंटेंड और इंग्लिश कन्वर्सेशन परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर अपने शहर का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी पर तमाम बरेली वासियों और रिश्तेदारों ने अम्बरीन को बधाई दी है।

पुराना शहर के कांकर टोला मोहल्ले में रहने वाली अम्बरीन खानम ने बरेली के सोबती पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट पास किया। वर्तमान में वह दिल्ली यूनिर्विटी के दयाल सिंह कॉलेज में बीए सेकेंड इयर की छात्रा है। अम्बरीन ने बताया कि उनके कॉलेज की ओर से सोशल मीडिया कंटेंट और इंग्लिश कन्वर्सेशन का तीन माह का ऑनलाइन कोर्स कराया गया। इसमें दयाल सिंह कॉलेज के 360 बच्चों के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के तमाम कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। यह कोर्स अप्रैल से जून तक चला।

इसके बाद लिखित परीक्षा हुई और प्रजेंटेशन कराया गया। इस परीक्षा में दयाल सिंह कॉलेज के केवल 170 बच्चे उत्तीर्ण हुए। अम्बरीन खानम ने इस परीक्षा में प्रथम स्थान (A+) हासिल किया। दूसरे स्थान पर छात्रा आशिका सिंह और तीसरा स्थान बिहार के दरभंगा जिले में रहने वाले एक छात्र को मिला। एक अक्टूबर को दयाल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अम्बरीन खानम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र कॉलेज की प्रधानाचार्य भावना पांडेय, हेड ऑफ डिपार्टमेंट सोशल मीडिया कंटेंड प्रोडक्शन अमित और हेड ऑफ डेपार्टमेंट माधुरी ने दिया।

अम्बरीन ने बताया कि उनके परिवार में मां परवीन के अलावा बड़ा भाई शादाब और बड़ी बहन अफरीन हैं। अम्बरीन के पिता आफताब अहमद और दादा एजाज अहमद हकीम थे। इस कामयाबी के लिए आकांक्षा, श्रेया, समायरा, सानिया समेत दिल्ली यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र-छात्राओं, बरेली निवासी संजय श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, अनमोल, खालिद जिलानी, सय्यद जिलानी आदि ने बधाई दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.