Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: पति के साथ करवाचौध की खरीदारी करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 8, 2025

Bareilly News: पति के साथ करवाचौध की खरीदारी करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

जनपद बरेली के फरीदपुर इलाके में बाइक पर जा रहे दंपति और उनके चाची को अनियंत्रित गति से दौड़ रे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर जा गिरी। उसी ट्रैक्टर में जुड़ी ट्राली का पहिया के नीचे आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला पति के साथ करवाचौथ की खरीदारी करने जा रही थी।  हादसे में उसके पति और चाची के मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में सीएचसी फरीदपुर भेज दिया।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा इलाका पिपरथरा निवासी सौरभ और उसकी पत्नी निधि अपनी चाची के साथ बाइक पर फरीदपुर करवाचौथ की खरीदारी करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरभ की पत्नी बाइक पर बीच में और उसकी चाची पीछे बैठी थीं। वे गांव ढकनी की तरफ से होते हुए फरीदपुर बाजार की ओर आ रहे थे। फरीदपुर के बीसलपुर रोड भारद्वाज प्लाइवुड स्टोर के सामने सामने से तेजी से आए ट्रैक्टर का पहिया उनकी बाइक में लग गया।

इससे बाइक अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर गिर गई। बाइक पर बैठे सौरभ और उनकी पत्नी निधि और चाची बीच रोड पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्राली का पहिया सौरभ की पत्नी निधि के सिर को कुचलता हुआ गुजर गया। इससे निधि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सौरभ और उनकी चाची के मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायलों एवं मृतका को सीएचसी फरीदपुर एंबुलेंस से भिजवाया।

सौरभ और निधि की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी। वह करवाचौथ के लिए खरीदारी करने फरीदपुर जा रहे थे। सड़क दुर्घटना की सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच यगा। परिवार के लोग रोते-बिलखते कुछ ही देर मं सीएचसी जा पहुंचे। फरीदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.