Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, पिटाई से ढाई माह का हुआ गर्भपात, 8 आरोपियों पर रिर्पोट

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 9, 2025

Bareilly News :  पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, पिटाई से ढाई माह का हुआ गर्भपात, 8 आरोपियों पर रिर्पोट
  

शादी हुए ढ़ाई साल ही बीते कि ससुरालियों ने मुहं मांगा दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसके उपर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया और पिटाई से विवाहिता का ढाई साल का गर्भपात भी हो गया। इस मामले में पीड़िता ने मीरगंज कोतवाली में पति समेत 08 महिला पुरूषों पर विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

बरेली के थाना शाही इलाके के गांव आनन्दपुर गौंटिया की रहने वाली आरती पुत्री महावीर प्रसाद के मुताबिक- उसकी शादी हिन्दू रीति रिबाज के तहत विगत 18 फरवरी 2023 को मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वहरोली निवासी अमित पुत्र रामचरन लाल, हाल निवासी ए-110 ग्राउंड फलोर जेके कॉलौनी राजौरी गार्डन वेस्ट दिल्ली के साथ संपन्न हुई थी। उस दौरान उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के तहत दान दहेज में फर्नीचर व घरेलू सामान और बाइक आदि के अलावा दो लाख नगदी समेत तकरीबन 08 लाख रूपये खर्च किये। उसका कहना है कि ससुराल पक्ष शुरू से ही मायके पक्ष द्वारा दिए गये दान दहेज से खुश नहीं थे और शुरू से ही कारोबार करने हेतु दो लाख नगद व बुलेट मोटर साइकिल की मांग शुरू कर दीं। और सोने की चेन व अंगूठी पिता से दिलवाने का दबाब बनाने लगे। और समय समय पर पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 

महिला ने इस तरह किए गये उत्पीड़न के लगाये आरोप 

महिला का आरोप है कि एक दिन पति अमित पुत्र रामचरन, सास  राजकुमारी पत्नी रामचरन, चचिया ससुर शेरसिंह, चचेरा देवर अरूण पुत्र शेरसिंह, ननद सोनम व खुशी, चचिया ससुर ख्याली आदि ने एक राय होकर उसे गंदी गंदी गालियां दीं। और मारपीट करते हुए सभी ने उसके उपर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास किया एवं उसके पेट में लात घूसों से गंभीर बार किए, जिससे उसका दो ढाई माह का गर्भपात भी हो गया। और उपरोक्त सभी ने विगत 15 अगस्त 2024 को उसके साथ मारपीट करते हुए सभी सोने व चांदी के जेवरात उतार कर तनहा कपड़ों में घर से बाहर कर दिया। और उसके बाद से वह अपने पिता के घर पर ही रहकर जीवन यापन कर रही है। 

बोले मीरगंज कोतवाली प्रभारी -

मीरगंज कोतवाली के प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला आरती की तहरीर के तहत उसके पति अमित व राजकुमारी व शेरसिंह व रामचरन लाल, अरूण व सोनम के अलावा खुशी और ख्यालीराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मामले को पारिवारिक न्यायालय भेज दिया गया है। उसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में जायी जावेगी। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.