नगर निगम बरेली ने आज शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध एक सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत गुरूवार मार्केट और स्टेशन रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाए गए, जिससे शहर की आवाजाही सुचारू हुई और नागरिकों केलिए सड़कें खुल गईं।
अतिक्रमण हटाने के साथ ही नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों से कुल 40,000 रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नगर की साफ-सफाई, यातायात की सुगमता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, निगम यह सुनिश्चित करेगा कि शहर में सभी प्रमुख मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों में पैदल और वाहनों की आवाजाही बाधित न हो। अभियान में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।