सोमवार को बरेली मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ तेजपाल ने मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर में पहुंचकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी, भर्ती बार्ड, लेवर रूम और ऑपरेशन थियेटर, कोल्ड चेन एवं बीपीएचयू लैब का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने इमरजेंसी बार्ड में इमरजेंसी बैड पड़े हुए नहीं पाये। और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अव्यवस्थाएं पायी जाने पर सही लोकेशन में काउंटर व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया मरीजों हेतु बनाये गये बार्डों में वीमारी से संबंधित दवाएं सुरक्षित रखवाने हेतु भी कहा। साथ ही जन औषधि केंद्र पर रिकार्ड मेंटेन नहीं पाया गया। सभी दवाएं औषधि केंद्र पर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। इस पर अपर निदेशक डा0 तेजपाल ने दवाओं की पूर्ति करने एवं प्रापर फार्मेट पर दवाएं इंट्री किए जाने हेतु निर्देशित किया। रोगियों को दिए जाने वाले भोजन एवं डिनर की क्वालिटी में भी सुधार हेतु निर्देशित किया। एनबीएसयू में मौजूद मशीनें धूल फांकती दिखीं। जोकि ऐसी लग रही थीं कि जैसे उनका उपयोग ही नहीं किया जा रहा हो। यह जानकारी अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 तेजपाल ने संबाददाता को दूरभाष पर संपर्क साधने के दौरान दी।
इसके बाद वह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन और जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह के साथ गांव वलूपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दस्तक अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। गांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नियमानुसार डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा था। जिससे अधिकारी संतुष्ट दिखे।
अपर निदेशक ने गांव में साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। और निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी समन्वय कर सभी संवेदनशील गांवों में लारवा साइड दवा का छिडकाव करा दिया जाये, एवं नालियों की साफ सफाई सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्होंने एनआरसी में भर्ती रहे एक बच्चे के घर पर जाकर बच्चे का हालचाल जाना। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य मिला। और कुपोषण से मुक्त पाया गया। इस दौरान सीएचसी मीरगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ वैभव राठौर, वीसीपीएम प्रेमपाल, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा, विनय पाल सिंह एवं फार्मासिस्ट हेमलता आदि मौजूद रहे।
क्या बोले अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ तेजपाल
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ तेजपाल ने दूरभाष पर संबादाता को बताया कि अस्पताल निरीक्षण के दौरान जो खामियां पायी गयी हैं। उन्हें सुधारने हेतु मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डा0 वैभव राठौर को निर्देशित किया गया है।