Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: प्रेम विवाह के एक साल बाद महिला की गला रेतकर हत्या, पति-देवर हिरासत में

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 29, 2025

Bareilly News: प्रेम विवाह के एक साल बाद महिला की गला रेतकर हत्या, पति-देवर हिरासत में

जागरण टुडे, बरेली। यूपी के जनपद बरेली में प्रेम विवाह के 01 वर्ष बाद ही घर में विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर के दरवाजे पर बाहर ताला लगाकर लूटपाट की घटना दिखाने की कोशिश की गई। हालांकि मंगलवार रात मायके वालों से मिली तहरीर और घटना स्थल की जांच के बाद एएसपी उत्तरी के निर्देश पर पुलिस ने मृतका के आरोपी पति और देवर को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव के मूल निवासी अनिल वर्तमान में बरेली-पीलीभीत हाईवे  स्थित कमुआ गांव के सामने स्थित ओम सिटी में रहते हैं। अनिल ने करीब एक साल पहले अनीता से प्रेम विवाह किया था। घटना का पता लगने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि घर में उसके साथ पत्नी अनीता और उसका छोटा भाई सचिन रहते थे। अनिल ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है, जबकि सचिन मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है।

अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों भाई अपने-अपने काम पर निकल गए। उनकी गैरमौजूदगी में किसी ने उसके घर में घुसकर अनीता की गला काटकर हत्या कर। मंगलवार शाम को दोनों भाई घर लौटे तो दरवाजे पर ताला लटका देखा। अनीता का मोबाइल नंबर बंद था। पड़ोसियों से पता करने के बाद भी अनीता का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़ा गया तो घर के अंदर बेड के पास अनीता का शब पड़ा था। इस बीच घटना का पता लगने पर अनीता के मायके वाले भी मौके पर जा पहुंचे।

एसपी उत्तरी की पूछताछ के दौरान भाई चंद्रपाल ने अनीता के पति अनिल, देवर सचिन और सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसपी उत्तरी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें पति की भूमिका ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.