Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : गेहूं बीज के लिए मीरगंज कृषि बीज भंडार परिसर में लगी लम्बी कतार

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 29, 2025

Bareilly News : गेहूं बीज के लिए मीरगंज कृषि बीज भंडार परिसर में लगी लम्बी कतार

 75 गांव, उपलब्ध है मात्र 85 कुंतल एचडी 3226 किस्म का आधारित गेहूं बीज

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)।

रवि मौसम में अब गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है, और प्रमाणित बीज पाने को किसान महिला पुरूषों को सरकारी गोदाम पर लम्बी लम्बी कतारें लगना शुरू हो गयी हैं। और धक्का मुक्की के बाद कड़ी मशक्कत के उपरांत ही गेहूं का बीज 50 फीसदी अनुदान पर हांसिल हो पा रहा है। यदि बीज ओर ऐरिया पर गौर किया जाये तो वर्तमान में सरकारी गोदाम पर" उंट के मुंह में जीरा" के समान ही गेहूं की बीज उपलब्ध है। 

बता दें कि बरेली के मीरगंज स्थित कृषि बीज भंडार के अंतर्गत 75 गांव आते हैं। और वर्तमान की स्थिति को देखा जाए तो फिलहाल गोदाम पर मात्र 85 कुंतल ही एचडी 3226 किस्म का आधारित गेहूंं का बीज ही है। अब धान की फसल की कटाई होने के बाद खाली खेतों में किसान गेहूं की बुआई करेंगे। जिसके लिए खेत तैयार कर लिए गये हैं। आज वुधबार को जब संबाददाता ने मीरगंज कृषि बीज भण्डार पर पहुंचकर गेहूं के प्रमाणित बीज की उपलब्धता के संदर्भ में जाना । तो वहां पर गेहूं का बीज पाने हेतु किसान महिला पुरूषों की लम्बी कतार लगी हुई दिखाई दी। और अव्यवस्थाओं के बीच गेहूं का वितरण होना पाया गया। तमाम किसान सुबह से ही लाइन में लगने की बात कहते हुए मिले। और केंद्र पर केबल 85 कुंतल गेहूं का बीज ही मौजूद होना बताया गया। जिसे 50 फीसदी अनुदान के साथ वितरण किया जा रहा था। गेहूं के बीज की उपलब्धता एरिया के सापेक्ष उंट के मुहं में जीरा के समान ही है। 

कृषि  बीज गोदाम प्रभारी चंद्रसेन का कहना था कि केंद्र पर वर्तमान में गेहूं का बीज एचडी 3236 किस्म का केवल 85 कुंतल ही मौजूद है। जिसे 50 फीसदी के अनुदान पर वितरण किया जा रहा है। और 40 किलोग्राम बैग बीज 1050 रूपये में कल्चर सहित दिया जा रहा है। 




No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.