जागरण टुडे, बरेली। जनपद बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ओम सिटी कॉलोनी निवासी अनीता की हत्या के आरोप में उसके पति समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि अवैध सबंधों को लेकर अनीता शक करती थी, जिस कारण आए दिन घर में विवाद होता था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार 0 नवंबर को कोर्ट में पेश में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया। जेल जाने वाले आरोपियों में गांव कमुआ हाफिजगंज निवासी मृतका का पति अनिल कुमार, जमुना प्रसाद, भगवानदेई, सचिन और महेश कुमार हैं।
हाफिजगंज के कमुआ गांव निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अनीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अनिल के छोटे भाई सचिन के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि फुफेरे भाई की साली अनीता से एक वर्ष पूर्व हुए प्रेम विवाह के बाद से ही मृतका के ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। जब कि मृतका के भाई ने अपनी जमीन बेच कर विवाह में 14 लाख रुपये खर्च किया था। जिनमें 10 लाख नकदी और 4 अन्य कार्यों में खर्च किया था।
मृतका का पति उसे धमका कर कई बार हजारो रुपये भी ऐंठ चुका था और मांग पूरी न होने से खिन्न होकर ही ससुरालियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दिया। अनीता शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। घर में बिखरा सामान और मुड़ा हुआ हंसिया बताता है कि उसने आखिरी सांस तक हमलावरों से मुकाबला किया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही थी इसी बीच पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी उस पर किसी महिला के अवैध संबंधों को लेकर शक करती थी। जिसके कारण आए दिन घर में विवाद होता था। जिससे तंग होकर आरोपी पति ने उसकी हत्या कर दी।