Friday, January 30, 2026

Bareilly News- बिजली कर्मचारी बनकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से 1.20 लाख की ठगी

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 3, 2025

Bareilly News- बिजली कर्मचारी बनकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से 1.20 लाख की ठगी

जागरण टुडे, बरेली

बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर दो लोगों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। बिल सही कराने और किश्तों में जमा कराने का झांसा देकर ठगों ने रकम ऐंठ ली। पैसे देने के बाद भी बिल सही नहीं हुआ तो संचालिका को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। शिकायत पर थाना किला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किला थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर निवासी महक खेतान ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के पास ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। कुछ दिन पहले ऋषि जायसवाल नामक युवक ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह उनका बिजली बिल किश्तों में जमा करा देगा, जिसके लिए पहले 60 हजार रुपये देने होंगे।

महिला ने दो बार में 30-30 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये और दो बार में नकद 40 हजार रुपये और ले लिए। बावजूद इसके, महिला का बिजली बिल जमा नहीं किया गया। जब बिजली विभाग से नोटिस आया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद महक खेतान ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर ऋषि जायसवाल और सनी जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.