शासन की तरफ से संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) पर मिलने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर शासन की तरफ से जारी रैंकिंग में अक्टूबर महीने में बरेली परिक्षेत्र का दबदबा एक बार फिर कायम रहा। इस बार भी बरेली रेंज प्रदेश में ''प्रथम स्थान'' प्राप्त कर अपना परचम लहराया।
बरेली रेंज में सबसे अच्छा प्रदर्शन पीलीभीत ने किया
बरेली रेंज में सबसे अच्छा प्रदर्शन पीलीभीत ने किया, जबकि बदायूं 34वें, शाहजहांपुर 39वें और बरेली 65वें स्थान पर रहा। यही नहीं, परिक्षेत्र के करीब 70 से ज्यादा थानों ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बरेली जिले के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनिया, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाने शिकायत निस्तारण में आगे रहे। बदायूं जिले के कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने भी उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल रहे।
ये थाने टॉप लिस्ट में रहे
पीलीभीत के महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, देयोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंड़ा और शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, सिंधौली, कोतवाली, बंडा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा और खुदागंज थाने भी टॉप लिस्ट में रहे।
बेहतर काम करने पर इनको मिला इनाम
आईजीआरएस प्रणाली में बेहतरीन काम करने पर परिक्षेत्र कार्यालय के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिन थानों और जनपदों का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, उनकी समीक्षा कर आगे सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।