Wednesday, April 1, 2026

Bareilly News: गंगापुर में बनाई जा रही थी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट, फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 14, 2025

Bareilly News: गंगापुर में बनाई जा रही थी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट, फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

जागरण टुडे, बरेली

बारादरी इलाके के गंगापुर मोहल्ले में नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर नकली सिगरेट बनाने के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नामचीन ब्रांड गोल्ड फ्लैक के रैपर लगाकर असली के नाम पर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। पुलिस को मौके से सात कार्टून नकली सिगरेट और 10 पैकेट रैपर बरामद मिले, जिसमें 1033 डिब्बी नकली सिगरेट भरी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद फैक्ट्री संचालक थाना सीबीगंज क्षेत्र के हैदराबाद खरऊआ,निवासी देवमूर्ति साहू को  लिया है।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे के मुताबिक एकता नगर निवासी सचिन भारद्वाज गगन गुटखा और गोल्ड फ्लैक सिगरेट का बरेली जिले के डीलर हैं। उन्होंने बताया कि नकली सिगरेटों को गोल्ड फ्लैक के रैपरों में रखकर असली के रूप में बेचा जा रहा है। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने माधोबाड़ी जाकर देवमूर्ति साहू के गोदाम पर छापा मारा। जहां पुलिस को गोल्डगोल्ड फ्लैक के 12 डिब्बे मिले, जिसमें 287 डिब्बी ,गोल्ड फ्लैक का बड़ा पैकेट 9 डिब्बे, कुल 180 डिब्बी मिली। गरम सिगरेट के 11 डिब्बा, जिनमें 220 डिब्बी, सिगरेट के 17 पैकेट कुल 204 डिब्बी, रसियन माया ब्रांड की हुक्का फ्लेवर सिगरेट के छह पैकेट कुल 60 डिब्बी समेत अन्य सामान बरामद किया। 

पुलिस ने आरोपी संचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी देवमूर्ति ने बताया कि वह गोल्ड फ्लैक जैसी हू-बहू पैकिंग वाले नकली रैपर तैयार करता था, और उन्हें असली बताकर बाजार में बेचता था। देवमूर्ति पहले सेल्समैन का काम करता था, जिससे उसका खर्चा पूरा नहीं हो पा रहा था। कम्पनी में जो माल खराब हो जाता था तो कम्पनी उस माल को नष्ट कर देती थी। वह उसी को रैपर लगाकर बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.