यूपी के बरेली जनपद में थाना शीशगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए बहगुल नदी के पुल से गिर गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कार में पांच युवक सवार थे।
कार को पुल की रेलिंग तोड़कर नदी गिरते वहां मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस समेत आसपास गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। कार नदी में जहां गिरी वहां पानी ज्यादा नहीं था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से निकलवाया और बरेली के जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में कार चला रहे 20 वर्षीय अदिल की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के शिकार हुए युवक बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा सराय के रहने वाले हैं।इनमें कासिम पुत्र अनीश अहमद उम्र 25 वर्ष, व आदिल पुत्र सुराज अहमद उम्र 20 वर्ष, व फरमान पुत्र नसीर अहमद उम्र 20 वर्ष, एवं सलमान पुत्र छोटे उम्र 21 वर्ष और गुडडू पुत्र बुलाकी उम्र 28 वर्ष स्वीफट डिजायर कार में बैठकर अपने घर से मानपुर गांव सामान लेने हेतु सुबह के समय जा रहे थे। कार को आदिल ड्राइव कर रहा था। कार इतनी तेज रफतार थी कि अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़ते हुए पुल से बैगुल नदी मेंं जा गिरी। जिससे चीखपुकार मच गयी। और राहगीर ग्रामीणों एवं मौके पर पहुंची मानपुर चौकी पुलिस ने किसी तरह नदी में गिरी कार से पांचो गंभीर घायल युवकों को बाहर निकाला। और सभी को उपचार हेतु एंवुलेंस से अस्पताल भेज दिया।
शीशगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक हरेंंद्र सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए बैगुल नदी में सुबह के समय गिर गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे चालक समेत पांच युवक गंभीर घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है।