Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News- एसआईआर में लापरवाही उजागर, दो बीएलओ पर एफआईआर

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Bareilly News- एसआईआर में लापरवाही उजागर, दो बीएलओ पर एफआईआर

जागरण टुडे, बरेली 

विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान लापरवाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। बिथरी चैनपुर में दो बीएलओ की उदासीनता पर सुपरवाइजर्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं कैंट क्षेत्र में मतदाताओं को गलत पते वाले गणना प्रपत्र बांटे जाने की शिकायत मिली है।

इसे भी पढ़ें:-भमोरा पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सुपरवाइजर अनुपम आनंद ने बीएलओ प्रिया गुप्ता के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि वे निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ले रहीं और लगातार निर्देशों के बाद भी प्रगति नहीं हो रही। इसी तरह सुपरवाइजर जय नरायन ने भाग संख्या-170 की बीएलओ रुकसार फात्मा के खिलाफ सुभाषनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:जीआरपी ने चोरी के माल और तीन मोबाइल सहित एक को दबोचा

कैंट क्षेत्र में गलत फॉर्म वितरण से बढ़ी चिंता

कैंट विधानसभा क्षेत्र के सुभाषनगर में बीएलओ द्वारा गलत पते वाले गणना प्रपत्र बांटे जाने से स्थानीय लोग नाराज हैं। हरजीत सिंह उर्फ राजा राठी ने बताया कि बीएलओ मतदाताओं को राजीव कॉलोनी का पता लिखे फॉर्म दे रहे हैं, जिससे करीब दो हजार मतदाताओं के फॉर्म गलत हो जाएंगे और संशोधन में परेशानी होगी।इस पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्र ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.