Friday, January 30, 2026

Bareilly News- इज्जतनगर रेलवे अस्पताल में पहली बार हेमीथायरॉइडेक्टॉमी सफल

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Bareilly News- इज्जतनगर रेलवे अस्पताल में पहली बार हेमीथायरॉइडेक्टॉमी सफल

जागरण टुडे, बरेली 

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में पहली बार हेमीथायरॉइडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सा टीम ने दो मरीजों — श्रीराम (78) और किरण देवी (31) — का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग के मार्गदर्शन में ईएनटी सर्जन डाॅ. अनिल गंगवार और वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नेहा सक्सेना की टीम ने यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी पूरी की।


दोनों मरीज घेंघा (थायरॉइड ग्रंथि की सूजन) से पीड़ित थे, जिसमें गर्दन में गांठ या सूजन बन जाती है और कई शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली और चिकित्सालय की पूरी टीम की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नाग ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की चिकित्सा क्षमता को नए स्तर पर स्थापित करती है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.