बरेली जिला के 119 मीरगंज विधान सभा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में अपने बूथ पर उत्कृष्ट कार्य कर 100 फीसदी कार्य पूर्ण करने वाले 8 बीएलओ के लिए आज (शनिवार) को एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। और उनके कुशल कार्य की सराहना की। जिससे बीएलओ गदगद दिखाई दिए।
उपजिलाधिकारी आलोक कुमार एवं तहसीलदार आशीष कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने वाले बीएलओ मेंं प्रमुख रूप से सहायक अध्यापक अमित कुमार, सौरभ कुमार पाण्डेय, मोहम्मद ताहिर, भोपत सिंह, गौरव कुमार, सुरेश चंद्र वर्मा, सौरभ सक्सेना एवं शिक्षा मित्र राधेश्याम प्रमुख रहे।
एसडीएम और तहसीलदार ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया और उन सभी के कार्य की सराहना की। इस दौरान नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, राजस्व निरीक्षक नन्हे लाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।