जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में संचालित स्कूलों में विश्व एडस दिवस पर अलग-अलग तरह से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा, मीरगंज में छात्र/छात्राओं ने संयुक्त रूप से एकत्रित होकर मानव श्रंखला बनाते हुए एडस सिंबल तैयार किया तथा समाज को जागरूकता का संदेश दिया।
स्वामी दयानंद कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से भारत ने कोरोना माहमारी के दौरान दुनिया की मदद की, उसी प्रकार एचआईबी से पीड़ित लोगों को भी अपनी वीमारी को छुपानी नहीं चाहिए, ताकि समय पर उपचार हो सके। उन्हांने कहा कि जागरूकता ही देश को एडस मुक्त बनाने का रास्ता है।
कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य बताते हुए कहा कि एचआईबी/एडस से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की भावना विकसित करना ही इस जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य है। प्रबंधक डॉ0 सत्यवीर गंगवार ने भी एडस के लक्षण और बचाव से संबंधित जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में नोडल/मीडिया प्रभारी राजेश गंगवार सहित देवेश, नीलम, सुनीता गंगवार, लक्ष्मण प्रसाद, नुक्ता प्रसाद, संजीव, राकेश पाठक, योगेंद्र गंगवार, प्रेमप्रकाश, अनुज कुमार, लाल वहादुर, सुरेंद्र, यशवीर, ओमेंद्र आदि ने सहयोग किया।
विश्व एडस दिवस पर अनुबिस इंस्टिटयूट में हुआ जागरूकता रैली का आयोजन
मीरगंज के अनुबिस इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज द्वारा विश्व एडस दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उददेश्य लोगों को एचआईबी/एडस के प्रति जागरूक करना, बचाव के उपाय बताना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था।
संस्थान के प्रशिक्षकोंं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी से रैली सफल रही। इस दौरान गयाराम, अंश, रितू यादव, प्र ेम वर्मा, उपासना मिश्रा, स्वाति, आदि ने लोगों को एडस से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।
रैली के दौरान छात्रों ने पोस्टर, नारे और पर्चों के माध्यम से सुरक्षित जीवन शैली, जागरूकता तथा नियमित स्वास्थ्य जांंच कराने का संदेश दिया। संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। और एडस मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते हैं।