Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मोबाइल हैक कर किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये उड़ाए , रिर्पोट दर्ज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 7, 2025

Bareilly News : मोबाइल हैक कर किसान के खाते से  1.75 लाख रुपये उड़ाए , रिर्पोट दर्ज

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

जालसाल ने जनपद बरेली की कोतवाली मीरगंज क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी किसान का मोबाइल हैक कर यूपीआई एकाउंट बनाकर बैंक खाते से एक माह के अंतराल मेंं 1.75 लाख रूपये निकाल लिए। इसका पता लगने के बाद किसान ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। 

मीरगंज कोतवाली इलाके के गांव संजरपुर के रहने वाले नरेंद्र पाल पुत्र कृष्ण पाल सिंह के मुताबिक किसी व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर लिया गया और फर्जी यूपीआई एकाउंट बनाकर उसके खाते से एक लाख 75 हजार रूपये एक माह के भीतर निकाल कर चूना लगा दिया। उसका कहना है कि ये रूपया 22 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2025 के मध्य निकाले गये।

पीड़ित का यह भी कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक कोई भी  कार्रवाई नहीं हो सकी।  इस मामले में मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि उपरोक्त मामले की तहरीर आने पर अज्ञात के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच पड़ताल जारी है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.