डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की नवंबर की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिक्षेत्र के बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों ने संयुक्त रूप से प्रथम और बरेली को 53वां स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा परिक्षेत्र के कुल 87 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
बरेली के सभी 29 थाने कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेडी, मीरगंज को प्रथम स्थान मिला।
बदायूं के सभी 22 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंजबेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस और पीलीभीत के सभी 17 थाने महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा,जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा प्रथम रहे।
इसी तरह शाहजहांपुर के कुल 19 थानों महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी एसआई शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। परिक्षेत्र के जिन जिलों और थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।