वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस अभियान को पूरी तरह से सफल करने में जुटी है। जिसके क्रम में पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया और सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, विगत शनिवार की देर शाम के दौरान मीरगंज कोतवाली मं तैनात उप निरीक्षक पंकज कुमार एवं उपनिरीक्षक इशक लाल व एचसीपी आसिम एवं कांस्टेवल अंकुर सिरोही के साथ गांव नथपुरा से हल्दी खुर्द जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुलिस टीम के द्वारा एक अभियुक्त आबिद पुत्र शकील हो हिरासत में ले लिया । पुलिस ने तलाशी दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर अबैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
मीरगंज कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव हल्दी खुर्द निवासी आबिद को हिरासत में लिया गया जिसके पास से 315 बोर अबैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जिसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।