जनपद बरेली के मीरगंज कस्बा में संचालित ठाकुर दीन दयाल रूहेला सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर में बृज प्रांत की योजना के अंतर्गत दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक एवं कार्यालय निरीक्षण उत्साह पूर्ण बातावरण में संपन्न हुआ। निरीक्षण सरस्वती शिशु मंदिर बिसौली (वदायूं) के प्रधानाचार्य, उझानी के आचार्य शिवकुमार एवं वदायूं के कार्यालय प्रमुख शिवम कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, कार्यालय व्यवस्थाएं, अनुशासन एवं संस्कारों की गहन समीक्षा की गई। आचार्य लेखा, शिशु लेखा, लेजर, कैश बुक सहित सभी अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के व्यवहार, सीखने की शैली एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वागीश चंद्र पाराशरी ने निरीक्षकों का बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षकों ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियांं की कॉपियां व पुस्तकों का अवलोकन किया और शिक्षकों के अध्यापन कार्य का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को सरल व प्रभावी तरीके से पढ़ाने की विधियां स्वयं आचार्य व दीदी द्वारा करके भी प्रदर्शित की गई।
शिशु सभा के निरीक्षण के समय विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ शिशु भारती संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के संचालकों की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के क्रम में प्रबंध समिति के साथ बैठक हुई तथा पूर्व छात्रों के साथ भी संबाद स्थापित किया गया। निरीक्षकों ने विद्यालय के शैक्षिक बाताबरण, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा की सराहना करते हुए मार्ग दर्शक सुझाव प्रदान किए।