Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मीरगंज से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए 71 श्रद्धालुओं का आस्था जत्था रवाना

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 27, 2025

Bareilly News :  मीरगंज से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए 71 श्रद्धालुओं का आस्था जत्था रवाना

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज नगर स्थित श्री बाजा जी दरबार समिति, नथपुरा रोड के तत्वावधान में एवं दरबार के महंत रामकिशोर जी के नेतृत्व में 71 सदस्यीय श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों का आस्था जत्था आज राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुआ।

इस पावन जत्थे में बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु शामिल हैं, जो विभिन्न प्रकार के मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक संकटों से मुक्ति की कामना लेकर बालाजी महाराज के चरणों में शीश नवाने जा रहे हैं।


मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए प्रस्थान से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत आरती-वंदना की तथा मढ़ी सत्याना स्थित सिद्धपीठ हनुमान जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्रद्धालु बसों एवं कारों में सवार होकर जयकारे लगाते हुए आध्यात्मिक वातावरण में रवाना हुए।

महंत रामकिशोर जी के नेतृत्व में यह जत्था श्री बालाजी महाराज के दर्शन उपरांत हवन-पूजन करेगा तथा नववर्ष का स्वागत आध्यात्मिक उल्लास के साथ करेगा। पांच दिवसीय यात्रा पूर्ण कर जत्था आगामी 01 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 01 बजे मीरगंज वापस लौटेगा।


मीरगंज नगर में जत्थे के प्रवेश के अवसर पर श्री बालाजी महाराज की निशान एवं भव्य शोभायात्रा के साथ श्रद्धालु अपने दरबार, नथपुरा रोड स्थित श्री बाजा जी दरबार पहुंचेंगे।

इस जत्थे में महंत रामकिशोर जी के साथ हेमपाल उर्फ बब्लू गंगवार, विकास यादव, संतोष गंगवार, आदेश मौर्य, विनोद, धर्मवीर, मुकेश, देवेंद्र कुमार, प्रेमपाल, शिवकुमार सहित अनेक श्रद्धालु तथा महिलाओं में सुषमा देवी, मीना गंगवार, गरिमा सिंह, ज्योति गंगवार, मानवी, अनु, खुशबू, प्रेमवती, रीना कुमारी सहित कुल 71 श्रद्धालु शामिल हैं।

जत्थे को रवाना करने के दौरान रिंकू, उमेश कुमार, बब्लू मौर्य, ओमकार गंगवार, राजकिशोर शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.