Saturday, January 31, 2026

Bareilly News : बी.एल.ए. ही हैं संविधान के असली प्रहरी — वीरपाल सिंह यादव

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 27, 2025

Bareilly News : बी.एल.ए. ही हैं संविधान के असली प्रहरी — वीरपाल सिंह यादव

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी मजबूती हर स्तर पर सतर्क निगरानी से होती है। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे मजबूत कड़ी बी.एल.ए. होते हैं।

उन्होंने कहा कि जो बी.एल.ए. अपने कर्तव्यों और अधिकारों को भली-भांति समझता है, वही संविधान की आत्मा की रक्षा करता है। आज आवश्यकता है कि बी.एल.ए. किसी भी प्रकार के दबाव, भ्रम या लालच से ऊपर उठकर निष्पक्ष, पारदर्शी और सत्य आधारित चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करें। यही सशक्त लोकतंत्र का मार्ग है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जब जनता के सवालों को अनदेखा किया जाता है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास होता है, तब बी.एल.ए. की ईमानदार भूमिका लोकतंत्र को संतुलन प्रदान करती है। समाजवादी पार्टी संगठनात्मक मजबूती के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अम्बेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि बी.एल.ए. केवल एक औपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे चुनाव की विश्वसनीयता की कसौटी होते हैं। जनता को चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी बी.एल.ए. की अहम भूमिका होती है।

कार्यक्रम में सभी बी.एल.ए. का स्वागत-सम्मान विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिवम सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर हाजी जाहिद हुसैन गुड्डू, प्रभारी संजीव सक्सेना, कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, साधना लोधी, स्मिता यादव, बीना गौतम, संजीव कश्यप, नावेद एडवोकेट, मकदूम अंसारी, गंगा सिंह यादव, राम बहादुर लोधी, भद्रसेन गंगवार, बुनदन अंसारी, हारून अंसारी, जमील शाह, नदीम खान, नईम अंसारी, सरदार हरभजन सिंह, अरविंद यादव, अमर सिंह मौर्य, महेंद्र लोधी, डॉ. नसरुत उल्ला, अजर अली, जाहिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं बी.एल.ए. मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.