Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News:कैफे में बवाल करने वाले दीपक समेत बजरंग दल के 6 कार्यकर्ताा गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 29, 2025

Bareilly News:कैफे में बवाल करने वाले दीपक समेत बजरंग दल के 6 कार्यकर्ताा गिरफ्तार

जागरण टुडे, बरेली

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में कैफे में एक छात्रा की जन्मदिन पार्टी में लव जिहाद के नाम पर हंगामा कर तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए सभी आरोपी बजरंग दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सावरकर नगर निवासी प्रिंस सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, मृदुल उर्फ मनीष दुबे, दीपक समेत एक नाबालिग के रूप में हुई है।

राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो के मालिक पीलीभीत निवासी शैलेंद्र गंगवार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शैलेंद्र के मुताबिक उनके कैफे पर कुछ ग्राहक बैठकर जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। रेस्टोरेंट का स्टाफ उनको सर्विस दे रहा था। इसी बीच सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और मिनी बाईपास निवासी दीपक पाठक अपने 20 से 25 साथियों के साथ आए और ग्राहकों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए सामान तोड़ दिया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। उनके कैफे में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज भी उनके पास है।

इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने घटना के बाद कैफे संचालक समेत दूसरे समुदाय के दो युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। अब पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोग मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर और दीपक पाठक के बहकावे में आकर कैफे पर हंगामा करने पहुंचे थे।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम के मुताबिक सीटीवी कैमरों की जांच करने बाद जिन लोगों को चिह्नित किया गया था, उनमें से प्रिंस सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, मृदुल उर्फ मनीष दुबे, दीपक समेत एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र की वीर सावरकर नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। सीओ ने बताया कि अज्ञात और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।


प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने 29 दिसंबर को एमबी कॉलेज के मैदान से आरोपh प्रिन्स सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, मृदुल उर्फ मनीष दुबे दीपक को और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, सिपाही मनीष धामा, आशीष मान आदि शामिल रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.