बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने बरेली परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के साथ जोन कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रोन्नत होने पर रैंक प्रतीक चिह्न लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने डीआईजी बने अभिषेक यादव को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह प्रोन्नति उनके परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और ईमानदार सेवाभाव का परिणाम है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने प्रोन्नति पर अभिषेक यादव को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नए दायित्व के साथ अभिषेक यादव और अधिक प्रभावी ढंग से पुलिस प्रशासन को मजबूत करेंगे। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।