शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही
तौकिर रजा के बेटे की कार मंगलवार शाम शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और फरमान रजा मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची तिलहर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आई, देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
वहीं, कार की तलाशी में क्रिस्टल नामक ड्रग्स और सिरिंज मिला। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि कार चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे पीछे से बस में टक्कर हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में फरमान रजा को हल्की चोटें आई हैं और मामले की जांच जारी है।
दरअसल फरमान रजा पिता तौकीर रजा के केस की पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहा था। इसी दौरान तिलहर क्षेत्र में उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद युवक को कोतवाली लाकर आवश्यक पूछताछ शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात भंवरे दीक्षा स्वयं पूछताछ कर रही हैं ।
तौकीर राजा के बेटे फरमान के पास से क्रिस्टल नाम की ड्रग्स मिली है पूछताछ में फरमान ने बताया है कि यह पुड़िया उसने अपने निजी उपयोग के लिए रखी थी। - भवरे दीक्षा एसपी ग्रामीण