Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: फरीदपुर में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या... जानिए क्यों

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: January 20, 2026

Bareilly News: फरीदपुर में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या... जानिए क्यों

जागरण टुडे, बरेली

मोबाइल फोन की किस्त नहीं देने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता के एलएलबी की पढ़ाई कर रहे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के मौजूदा प्रधान के परिवार के लोगों पर लगा है। सूचना पर सीओ संदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए गए। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

मोबाइल की किस्तें जमा नहीं करने पर हुए विवाद में मारी गोली

फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी निवासी योगेश यादव एलएलबी का छात्र था। उसने गांव के ही सुमित यादव को अपनी जिम्मेदारी पर फरीदपुर की दुकान से किस्तों पर मोबाइल दिलाया था। बताया जा रहा है कि सुमित मोबाइल फोन की किस्तें नहीं जमा कर रहा था। दुकानदार किस्तों का तकादा योगेश से कर रहा था। योगेश ने सुमित से बार-बार किस्त जमा न होने की बात कही। यह बात सुमित को नागवार गुजरी।

इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों में विवाद हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया और यहां तक पहुंच गया कि सुमित ने तमंचे से योगेश के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ योगेश वहीं गिर पड़ा। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची और घायल योगेश को आनन-फानन शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहंचे। जहां उपचार के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दिया गया, वहीं आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.