Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : ठिरिया ब्रह्मनान में हनुमंत कथा उपरांत श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा, यज्ञ व विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 23, 2026

Bareilly News : ठिरिया ब्रह्मनान में हनुमंत कथा उपरांत श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा, यज्ञ व विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ओमकार गंगवारमीरगंज (बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठिरिया ब्रह्मनान में सनातन धर्मावलंबियों के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के पावन उपरांत श्रीहनुमान जी की भव्य मूर्ति की विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशाल यज्ञ एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


पांच दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान कथा व्यास पंडित अशोक देवाचार्य ने अपने ओजस्वी वाणी प्रवाह से भगवान श्रीहनुमान के अद्भुत चरित्र, उनकी अपार भक्ति, पराक्रम, विनय और रामकाज के प्रति समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में शामिल सनातनी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने संगीतमयी कथा का रसपान किया। हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों के दाता, नव निधियों के स्वामी तथा संकटमोचक के रूप में स्मरण करते हुए कथा व्यास ने कहा कि “जहां हनुमान जी की भक्ति होती है, वहां भय, दुःख और क्लेश का नाश स्वतः हो जाता है।”


कथा के समापन के पश्चात मढ़ी प्रांगण में श्रीहनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। तत्पश्चात हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोषों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में ग्राम ठिरिया ब्रह्मनान सहित गूला, पैगानगरी, जौनेर, संजरपुर समेत आसपास के अनेक गांवों के श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सतीश चंद्र तिवारी, अमन तिवारी, मनोज कुमार यदुवंशी, रमेश चंद्र तिवारी, बुद्धसेन यदुवंशी, दिनेश तिवारी, राकेश तिवारी, छेदालाल, जगदीश, सुरेंद्र कुमार, परमेश्वरी, सुमित, तेजपाल, अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी सक्रिय रहे। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.