Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान: वनमंत्री

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 23, 2026

Bareilly News आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान: वनमंत्री

श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने नेताजी की प्रतिमा के सामने केक काटकर जयंती मनाई

जागरण टुडे, बरेली

श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने सीआई पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष उनकी जयंती समारोह एवं बसंत पंचमी उत्सव पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि चित्रगुप्त पीठाधीश्वर जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज एवं कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सक्सेना ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान रहा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। जगदगुरु श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का संक्षेप में वर्णन किया। शास्त्रीनगर में बनने जा रहे चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पीठ द्वारा भगवान की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। 

कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि युवाओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। दृढ़ इच्छा शक्ति वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से लेकर कार्य करने वाले युवाओं के लिए कोई कार्य करना असंभव नहीं है। चित्रगुप्त सेवा समिति के आगामी कार्यक्रमों में शास्त्रीनगर में श्री चित्रगुप्त भवन एवं राजेंद्र नगर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया। जिसमें वन एवं पर्यावरण ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. आलोक खरे, शशि भूषण को सम्मानित किया। मुख्य रूप से निर्भय सक्सेना, अतुल सक्सेना, शक्ति कुमार, उत्तम सक्सेना, धीरज सक्सेना, विपिन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अनिल कंचन, अंबुज सक्सेना, कमल भारती, नीरज सक्सेना, सुभाष सक्सेना, नरेश सक्सेना, अनिल रस्तोगी, शिवकुमार बरतरिया, अमित विसरिया, मध्यम सक्सेना, कमलेश सक्सेना, संजीव सक्सेना,  आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.