Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: प्रेम विवाह के दो महीने बाद पति को गला दबाकर मार डाला

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 27, 2026

Bareilly News: प्रेम विवाह के दो महीने बाद पति को गला दबाकर मार डाला

जागरण टुडे, बरेली

यूपी के जनपद बरेली में शादी के दो माह बाद युवक का शव कमरे में लटकता हुआ मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इज्जतनगर पुलिस ने पत्नी समेत अन्य ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की गिरजाशंकर कालोनी निवासी जितेंद्र (33) का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी ज्योति से जितेंद्र का झगड़ा होता रहता था। पिछले साल 25 नवंबर को दोनों ने अपनी पसंद से शादी की थी। क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से इटावा का रहने वाला था जितेंद्र

 जितेंद्र मूलरूप से जनपद इटावा के थाना उसराहार के भाऊपुरा का रहने वाला था। उसके भाई अजय कुमार ने बताया कि ज्योति ने संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को अपने प्रेमजाल में फंसाया और विवाह किया। जितेंद्र आईवीआरआई में संविदा पर नौकरी करता था। शादी के बाद वह पत्नी ज्योति के साथ इज्जतनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगा। आरोप है कि शादी के बाद ज्योति और उसके मौके वाले जितेंद्र पर पैतृक जमीन बेचकर बरेली में मकान और कार खरीदने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने जमीन नहीं बेची तो ज्योति जितेंद्र को दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। फिर भी उसने बात नहीं मानी तो जितेंद्र की हत्या कर दी गई और 26 जनवरी को उन्हें सूचना सुसाइड की दी गई। इज्जतनगर पुलिस ने पत्नी ज्योति, ससुर कालीचरन, सास चमेली और साले दीपक पर रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

बारादरी थाना क्षेत्र के चक अब्बास नगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक नरियावल निवासी शारिक दो महीने पहले पत्नी मुस्कान (30 वर्ष) और 12 वर्षीय बेटे शाहरुख के साथ किराये पर रहने आया था। मुस्कान और शारिक के बीच सोमवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज शारिक घर से निकल गया, जिससे आहत मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाहरुख का भी फोन स्विच ऑफ आ रहा था। मुस्कान का मायका दिल्ली का बताया जा रहा है। पुलिस मृतका के मायके वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.