Tuesday, March 31, 2026

बीडीए ने भूखंडों की नीलामी में 80 करोड़ से अधिक कमाए

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 30, 2026

बीडीए ने भूखंडों की नीलामी में 80 करोड़ से अधिक कमाए

रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की नीलामी में उमड़ा निवेशकों का सैलाब

जागरण टुडे, बरेली

रामगंगा नगर आवासीय योजना में खुद के सपनों का घर और कारोबार बसाने के लिए लोग बड़ी संख्या में भूखंड खरीदने उमड़ पड़े। बीडीए कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई नीलामी रात 10 बजे तक चली। नीलामी में बीडीए ने 80 करोड़ की आय प्राप्त की। नीलामी के बाद बीडीए उपाध्यक्ष ने सभी आवंटियों से शहर के विकास में सारथी बनने के लिए प्रेरित किया।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकन्डन ए. ने बताया कि प्राधिकारण के कार्यालय परिसर में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों और क्षेत्रफल के रिक्त आवासीय व व्यावसायिक भूखण्डों की नीलामी के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कई सेक्टरों में विकसित भूखंडों की नीलामी की। इस दौरान बड़ी संख्या में दूसरे शहर व राज्यों से भी निवेशकों ने भागीदारी की, जिससे प्राधिकरण को 80 करोड़ रुपये से अधिक आय हुई। नीलामी शिविर में सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अधिशासी अभियंता ए.पी.एन. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में प्राधिकरण ने आम जनमानस को सूचित किया है कि नैनीताल रोड पर कुदेशिया फाटक के निकट स्थित ''''द-स्काई वे अपार्टमेंट'''' के आवंटन को पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 4 फरवरी 2026 तक बीडीए की आधिकारिक वेबसाइट bdainfo.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र एक्जीक्यूटिव क्लब रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। अपार्टमेंट का लॉटरी ड्रा 6 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।

बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं की सफलता के बाद बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और पीलीभीत बाईपास पर लगभग 267 हेक्टेयर क्षेत्र में नई टाउनशिप योजना विकसित करने के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस योजना में 45 और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें, 18 मीटर तक चौड़ी आंतरिक सड़कें, भूमिगत विद्युत लाइनें, 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र, एम्यूजमेंट पार्क और कम्युनिटी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.