पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पाण्डेय को बुके, व्यापार मंडल की पुस्तक, श्रीराम जी का चित्र फ्रेम एवं राम जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने कहा कि मनोज हरित लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होकर बार एसोसिएशन और शहर में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। वहीं सचिव दीपक पाण्डेय ने भी संगठनात्मक कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पाण्डेय और संयुक्त सचिव (प्रशासन) शांतनु मिश्रा ने एक स्वर में कहा कि व्यापारियों की हर जायज और सही समस्या के समाधान के लिए बार एसोसिएशन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर सर्वाधिक मतों से विजयी एवं व्यापार मंडल के मुख्य कानूनी सलाहकार शांतनु मिश्रा को भी राम जी का पटका और श्रीराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शांतनु मिश्रा लंबे समय से जिले व प्रदेश स्तर पर सक्रिय रहते हुए व्यापारियों को कानूनी मामलों में निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
सम्मान समारोह में नरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रेम शंकर अग्रवाल, धीरज सक्सेना, मनोज देवल, विजय कुमार सक्सेना, नरेंद्र राणा, सत्येंद्र कुमार यादव, बीडी शर्मा, सुधांशु शर्मा, राम सेवक यादव, अमरदीप, प्रदीप गंगवार, अमित अवस्थी, अशोक कुमार गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, पुष्पाल सिंह, संजीव यादव, कैलाश पटेल, सैयद हैदर अली जाफरी, वैभव शर्मा, दिलीप पांडे, शिवम पाठक, विपिन शर्मा, शेखर दुबे, नितिन मिश्रा, अरुण यादव, जानकी प्रसाद बाबूजी, सभासद प्रांजल गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।