गुरुवार कोजनपद बरेली के मीरगंज स्थित संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
गौरतलब है कि हाल ही में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
गुरुवार को शांतिकुंज हरिद्वार के जिला समन्वयक राजीव जौहरी, प्रमोद कुमार, लीलाधर शर्मा, केपी सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
परीक्षा में
-
कक्षा 8 की छात्रा अंशिका (पुत्री राकेश कुमार) ने प्रथम स्थान,
-
कक्षा 12 के छात्र विकास कुमार (पुत्र राम आसरे) ने द्वितीय स्थान
-
जबकि कक्षा 8 की छात्रा शिवांगी शर्मा (पुत्री शर्मेंद्र शर्मा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त कक्षा 12 के छात्र संजय (पुत्र हरनाम सिंह), पवन गंगवार (पुत्र लालता प्रसाद) एवं कक्षा 11 के छात्र अनिल (पुत्र रंजीत सिंह) को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार सहित शेर सिंह, जसवंत सिंह, सुनील सिंह, वीर सिंह, रामवीर सिंह, अम्बा प्रसाद, राम किशोर आदि शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।