Saturday, April 4, 2026

Bareilly News : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 साल पुरानी वारदात का खुलासा

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 15, 2026

Bareilly News : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 साल पुरानी वारदात का खुलासा

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीरगंज पुलिस  ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मीरगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जय प्रकाश एवं अरुण कुमार अपने हमराही हेड कांस्टेबल दुष्यंत कुमार के साथ नल नगरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसके कब्जे से हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम महेंद्र पाल पुत्र मंगल सेन निवासी ग्राम पहुंचा खुर्द, कोतवाली मीरगंज, जनपद बरेली बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बाइक को छह वर्ष पूर्व खरीदा होना बताया, लेकिन जब पुलिस ने वाहन के दस्तावेजों की जांच की तो मामला संदिग्ध पाया गया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बरामद मोटरसाइकिल जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र से लगभग 9 वर्ष पूर्व चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना मझोला में वर्ष 2015 में मुकदमा अपराध संख्या 427/2015 पंजीकृत है।

कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम की सतर्कता से लंबे समय से लंबित चोरी के मामले का खुलासा संभव हो सका।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.