Tuesday, March 31, 2026

विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है एनएसएस

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 21, 2026

विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है एनएसएस

जागरण टुडे, बरेली

क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें दिन शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करना रहा।

समापन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट वैभव शर्मा का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट वैभव शर्मा ने कहा कि NSS केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। ऐसे विशेष शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के सचिव एडवोकेट शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने NSS को समाज और विद्यार्थियों के बीच सशक्त सेतु बताते हुए सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS प्रभारी मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान ने किया।

मंच संचालन में कृतिका सक्सेना एवं हिमांशु सिंह ने सहयोग दिया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक हिमांशु सिंह, कृतिका, प्रतिभा, सनिया, भूमि, शरजील, सचिन शर्मा, फिरासत, फैजान, पर्व, उदित, आयुष, अभिमन्यु एवं हर्ष  को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज और राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.