स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरगंज (बरेली) की एक मेधावी छात्रा सलौनी गंगवार को महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सम्मानित किया गया। छात्रा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले की बालिकाओं की सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
22 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में आयोजित मेधावी छात्रा सम्मान कार्यक्रम के दौरान छात्रा सलौनी गंगवार को ₹5000 का डमी चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रा को छत्रपाल सिंह गंगवार (सांसद बरेली), उमेश गौतम (मेयर बरेली), रश्मि पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष) तथा डॉ एमपी आर्य (विधायक नवाबगंज) सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया।
विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार ने छात्रा सलौनी गंगवार को बधाई देते हुए कहा कि वह आगे भी मेहनत कर अभिभावकों के साथ-साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन करे।
संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप ने छात्रा की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक पंकज गंगवार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रा भविष्य में और बड़ी सफलता हासिल करे।
प्रधानाचार्य आदेशपाल गंगवार ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की लगन और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण राजेश गंगवार, देवेश कुमार, अनुज कुमार, प्रेमप्रकाश, यशपाल, तोताराम, सुरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार, नरोत्तम, उमाशंकर, संजीव कुमार, लाखन राम, रेवतीनन्दन, लक्ष्मण स्वरूप, रवि, सुभाष, नंदकिशोर, जसवंत सिंह, सूरज पाल, सुनीता गंगवार, रुपल पाठक, नीरज, नीलम, अंजू, कमल किशोर सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी।