Thursday, April 2, 2026

Bareilly News: बोगस फर्म के जरिए 87 लाख की आईटीसी का खेल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 1, 2026

Bareilly News: बोगस फर्म के जरिए 87 लाख की आईटीसी का खेल

राज्य कर अधिकारी ने फर्म प्रोपराइटर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

जागरण टुडे, बरेली

फर्म ने बिना वास्तविक माल आपूर्ति किए फर्जी चालान जारी कर 87 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास कर केंद्र और प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया। मामला सामने आने के बाद राज्य कर अधिकारी ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने प्रेमनगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र के हार्टमन कॉलेज क्षेत्र के प्रोपराइटर पुष्पेन्द्र सिंह ने अपनी पीएस ट्रेडर्स नाम की फर्म का 11 जुलाई 2019 को विभाग में पंजीयन कराया था, लेकिन जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद 14 अगस्त 2019 को फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों एवं दाखिल रिटर्नों की जांच से यह सिद्ध होता है कि उक्त फर्म द्वारा बिना वास्तविक माल की आपूर्ति एवं बिना कर भुगतान के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास किया गया।

इसके लिए जाली जीएसटी रिकार्ड तैयार किए गए एवं ई मेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त करके केंद्र एवं प्रदेश के राजस्व में क्षति पहुंचाई गई। जांच में सामने आया कि कुल फर्जी आईटीसी से 87 लाख रुपये का लेन-देन किया गया। जो सरकार को वास्तविक कर भुगतान किए बिना पास की गई, जबकि इसी फर्म ने बोगस फर्जी आईटीसी पास ऑन की गई। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने फर्म के संचालक पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.